लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल से संबद्ध सहारा ट्रेड सेंटर इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अयोध्या रोड स्थित सहारा ट्रेड सेंटर में शाम चार बजे से आयोजित होने वाले समारोह ïमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौजूद रहेंगे। इसके साथ लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारी और क्षेत्रीय व्यापारी भी समारोह में शामिल होंगे।
Leave a comment