Home कौशांबी कौशांबी : जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण
कौशांबीमुख्य समाचार

कौशांबी : जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

Share
Share

फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार निस्तारण करने के निर्देश

कौशांबी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों एवं पोटलों के साथ रिकार्ड रूम, शस्त्र अनुभाग, नजारत अनुभाग, निर्वाचन कार्यालय, जिला आबकारी कार्यालय एवं भूलेख संग्रह अनुभाग, बन्दोबस्त कार्यालय, ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय एवं न्यायिक अभिलेखागार आदि के निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कहा कि कोई भी आवेदन लम्बित न होने पाये। समय से आवेदन का निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाय। उन्होंने अभिलेखों का रख-रखाव व्यवस्थित तरीके से करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड एवं प्रबुद्ध सिंह तथा उप जिलाधिकारी राहुलदेव भट्ट।, सूचना अधिकारी रवि कुमार जायसवाल उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

पड़ोसी निकला हत्यारा: अपहृत 10 साल के वैभव का शव घर के बेसमेंट में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त सर्वेश भट्ट के घर सील मोहर करके राजस्व टीम द्वारा पैमाइश...

कौशांबी

किसान मोर्चा ने सुना पीएम का मन की बात, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर किया पौधरोपण

गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शनिवार को नगर पंचायत उनवल में...

कौशांबी

अवैध हुक्का बार पर बड़हलगंज पुलिस का छापा *संचालक गिरफ्तार,सामान बरामद                                

गोरखपुर. स्थानीय पुलिस ने पटनाघाट रोड पर संचालित एक अवैध हुक्का बार...

कौशांबी

जनता के निर्देश पर राजनीति में आया,अवसर मिला तो चिल्लूपार की तस्वीर बदल दूंगा : दुर्गेश मदन यादव

बड़हलगंज, गोरखपुर : चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी...