Home अयोध्या अयोध्या : 9.18 करोड़ से तैयार हो रहा ड्रग वेयरहाउस
अयोध्यामुख्य समाचार

अयोध्या : 9.18 करोड़ से तैयार हो रहा ड्रग वेयरहाउस

Share
Share

मार्च 2023 में शुरू हुआ कार्य, दिसंबर 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के हर जिले में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ड्रग वेयर हाउस बनाया जा रहा है। इस व्यवस्था से जनपद स्तर पर दवाओं की किल्लत समाप्त होगी। इस क्रम में अयोध्या जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत आवास विकास परिषद द्वारा ड्रग वेयरहाउस निर्माण कार्य किया जा रहा हैं।


इसके बनने के बाद जिले के सभी अस्पतालों में चिकित्सीय उपकरण व दवाओं की आपूर्ति यहीं से की जाएगी। यह ड्रग वेयर हाउस दो तल का बनेगा। इसमें गोदाम, कार्यालय के साथ-साथ कोल्ड चेन कक्ष का भी शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत अयोध्या में जनपदीय ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य बीकापुर में किया जा रहा हैं। इस योजना की लागत 9 करोड़ 18 लाख रूपए हैं। यह काम मार्च 2023 में शुरू किया गया था। दिसंबर 2024 तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य हैं। ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य लगभग 60 फीसदी पूरा हो गया है।


इसका संचालन सीधे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से होगा और यहां बाकायदा फार्मासिस्टों और अन्य स्टाफ की तैनाती की जायेगी। इतना ही नहीं यहाँ भी जिला स्तरीय ड्रग वेयर हाऊस की तरह सभी जीवन रक्षक और अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेंगी। खास बात यह है कि बीकापुर में इस ड्रग वेयर हाऊस के बनने से हैदरगंज, तारुन, बीकापुर सीएचसी समेत अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की सीधी आपूर्ति होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...