Home कौशांबी फर्जी लोगों को शामिल कर उड़ रही है कांग्रेस, चर्चा करना बेकार: नरेश उत्तम
कौशांबी

फर्जी लोगों को शामिल कर उड़ रही है कांग्रेस, चर्चा करना बेकार: नरेश उत्तम

Share
Share

कुलदीप सिंह पटेल के पास जंगबहादुर पटेल की राजनीतिक विरासत :चन्द्रभान

लखनऊ। कांग्रेस फर्जी लोगों को शामिल कर सपा को बदनाम करने की कोशिश कर रही लेकिन फर्जी काम करने वाला खुद ही एक दिन फंसता है ऐसे लोगों की बातों पर चर्चा करना ही बेकार है। उक्त बातें सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने फूलपुर से सपा के पूर्व सांसद जंगबाहदुर पटेल के पुत्र प्रमोद पटेल कांग्रेस में शामिल होने पर सपा को तगड़ा झटका देने के सवाल पर कही।

आज सपा कार्यालय में जब प्रदेश अध्यक्ष के सामने प्रश्न आया कि कांग्रेस ने सपा के एक बड़े राजनीतिक घराने को अपने साथ जोड़ कर सपा का बहुत बड़ा नुकसान किया है।उन्होंने कहा कि सपा सांसद जंगबहादुर पटल एक कुशल एवं बड़े सम्मानित राजनीतिज्ञ थे। कांग्रेस जिसके पुत्र को शामिल करने की बात कर रही है वह सपा के नेता कभी नहीं थे। वह जनता दल मात्र एक बार सोरांव से विधायक थे। कांग्रेस को असलियत पता चलेगी तो वह शर्मिंदा हो जायेगीइस पर चर्चा करना बेकार है। जितनी चर्चा करेंगे बात उत्तनी बढ़ेगी। जैसे जंगबहादुर पटेल ने अपने राजनीतिक गुरू मान्यवर कांशीराम को राजनीतिक खेल में फूलपुर से हरा दिया था। उसी प्रकार स्व० जंगबहादुर पटेल (ज’जू भाई) भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रतापगढ़ सरदर विधान सभा का प्रभारी रहते 2022के चुनाव में अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल को पराजित करा दिया। कुलदीप पटेल फिलहाल अभी भाजपा में है।

जंगबहादुर पटेल के दो पुत्र कुलदीप पटेल एवं आलोक रंजन दो पुत्रियां समता पटेल एवं गीतांजलि पटेल हैं। सांसद स्व० जंगबहादुर पटेल के प्रतिनिधि रहे चन्द्रभान सिंह ने बताया कि जिन्हें कांग्रेस में शामिल किया है उनका पूर्व सांसद जंगबहादुर पटेल के परिवार से कोई रिश्ता नहीं है। उनके बड़े बेटे कुलदीप सिंह पटेल कुशल राजनीतिज्ञ हैं। अपने चुनाव प्रबन्धन से उन्होंने प्रतापगढ़ में अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुष्णा पटेल चुनाव हरवा कर भाजपा की झोली में सीट देदी। उन पर किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं है। जिन जंगबहादुर पटेल के पुत्र प्रमोद पटेल को कांग्रेस में शामिल किया गया है वह जुगबहादुर जी सोरांव के पूर्व विधायक जनता दल से थे। प्रमोद पटेल के खिलाफ पटेल बिरादरी के ही जिला पंचायत सदस्य सूरज पटेल की हत्या का आरोप है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

कौशांबी

हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए सरकार को...

कौशांबी

गंगा दशहरा पर काशी, प्रयागराज में हजारों की संख्या में आए श्रद्धालु

वाराणसी/ प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के काशी और प्रयागराज में गंगा दशहरा...