Home मुख्य समाचार ताल की पैमाइश : बुलडोजर लेकर पहुंची तहसील टीम
मुख्य समाचारसिद्धार्थनगर

ताल की पैमाइश : बुलडोजर लेकर पहुंची तहसील टीम

Share
Share

अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त-नायब तहसीलदार

बांसी, सिद्धार्थनगर। ताल सुखाए संबधी खबरों पर जागा तहसील प्रशासन नगर पालिका परिषद बांसी के प्रतापनगर वार्ड में शनिवार को नायब तहसीलदार राघवेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में पैमाइश के साथ बुलडोजर को भी लगाया गया। पहले दिन के पैमाइश में काफी जमीनों को चिन्हित किया गया था।


पूरबोला माफी के गाता संख्या १६८ में शनिवार को पैमाइश के दौरान अवैध कब्जे के रूप में बनाए गए नींव को ध्वस्त किया गया। इससे अतिक्रमण करने वालों के दरम्यान खलबली मच गई। सूत्रों के अनुसार इसके बाद प्रतापनगर वार्ड स्थित ताल का पैमाइश किया जाएगा जहां अवैध रूप से बनाए गए मकान स्पष्ट नजर आ रहे हैं। तहसील प्रशासन के अलावा बांसी कोतवाली पुलिस बल मुस्तैद रही।


तहसील प्रशासन का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया गया। तहसील टीम में राजस्व निरीक्षक प्रमोद मिश्रा लेखपाल गिरीश चंद्र श्रीवास्तव सहित तमाम राजस्व कर्मी और नगर पालिका कर्मी के अलावा पुलिस बल और आम नागरिक मौजूद रहेनायब तहसीलदार सदर राघवेंद्र पांडे ने बताया है कि पैमाइश के दौरान जहां भी अवैध कब्जा पाया जाएगा उसे ध्वस्त कराया जाएगा।


इस दौरान लेखपाल गिरीश चंद्र श्रीवास्तव सहित तमाम राजस्व कर्मी और नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे। इस बारे में नायब तहसीलदार सदर राघवेंद्र पांडे ने कहा कि रविवार को ताल के पूर्व तरफ की पैमाइश की जाएगी। उन्होंने कहा कि ताल को अतिक्रमण कारियों से मुक्त कराया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...