Home नई दिल्ली योगी ने किया प्रणाम तो मोदी ने थपथपाई पीठ
नई दिल्लीदेशमुख्य समाचार

योगी ने किया प्रणाम तो मोदी ने थपथपाई पीठ

Share
Share

पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक


नई दिल्ली। कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान सभी दलों के नेताओं ने नरेद्र मोदी को अपना नेता चुना। इस बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।


बैठक के बाद मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से भेंट की और सभी का अभिवादन किया। इन सबके बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने जब मोदी को गुलदस्ता देकर प्रणाम किया तो उन्होंने योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई।


दोनों के बीच हुई इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चर्चा हो रही है कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन रहा उसके बाद इस तरह से मोदी और योगी की मिलना एक अलग ही संदेश दे रहा है। दोनों के बीच काफी गर्मजोशी दिखाई दी।


बाद योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के शिल्पकार, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा संसदीय दल, एनडीए संसदीय दल और लोकसभा के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...