Home कौशांबी रेलवे लाइन पर आ गया अचानक भेड़ों का झुंड, बड़ा ट्रेन हादसा टला
कौशांबीमुख्य समाचार

रेलवे लाइन पर आ गया अचानक भेड़ों का झुंड, बड़ा ट्रेन हादसा टला

Share
Share

कौशाम्बी : ट्रेन से कटकर तीस भेड़ों की हो गई मौत

कौशाम्बी। जिले में भरवारी रेलवे स्टेशन के नौडिया गाँव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 30 भेड़ो की मौत हो गयी। घटना के बाद भेड़ चरा रहे दो युवक मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे ट्रैक को साफ किया और ट्रेन को रवाना किया गया।

बुधवार सुबह लगभग 9:25 बजे गोरखपुर से कानपुर जा रही चौरी चौरा एक्सप्रेस भरवारी रेलवे स्टेशन पर रूकी और दो मिनट के स्टापेज के बाद कानपुर की ओर रवाना हुई। अभी ट्रेन भरवारी रेलवे स्टेशन से तकरीबन 1.5 किलोमीटर दूर नौडिया गाँव के पास ही पहुंची थी कि कुछ चरवाहे भेड़ों का झुंड लेकर रेलवे ट्रैक पार कराने लगे इतने में ही अचानक चौरी चौरा एक्सप्रेस  की चपेट में आने से लगभग 30 भेड़ों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।

यह नज़ारा देखकर भेड़ चरा रहे चरवाहे डर के कारण मौके से भाग निकले। घटना के बाद ट्रेन के इंजन में भेड़ो की हड्डियां फंसने के चलते कुछ दूर आगे चलने के बाद ट्रेन रूकी गयी। लोको पायलट व गार्ड भरवारी रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना देते हुए ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन में मौजूद टेक्निकल टीम ने इंजन में फंसे मलबे को निकाला और इंजन आदि की जांच के उपरांत तकरीबन 20 मिनट ट्रेन रूकने के बाद ट्रेन आगे की‌ ओर रवाना हुई। घटना की सूचना पर आरपीएफ के जवान पुलिस भी मौके पर जांच पड़ताल को पहुंची।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

पड़ोसी निकला हत्यारा: अपहृत 10 साल के वैभव का शव घर के बेसमेंट में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त सर्वेश भट्ट के घर सील मोहर करके राजस्व टीम द्वारा पैमाइश...

कौशांबी

किसान मोर्चा ने सुना पीएम का मन की बात, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर किया पौधरोपण

गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शनिवार को नगर पंचायत उनवल में...

कौशांबी

अवैध हुक्का बार पर बड़हलगंज पुलिस का छापा *संचालक गिरफ्तार,सामान बरामद                                

गोरखपुर. स्थानीय पुलिस ने पटनाघाट रोड पर संचालित एक अवैध हुक्का बार...

कौशांबी

जनता के निर्देश पर राजनीति में आया,अवसर मिला तो चिल्लूपार की तस्वीर बदल दूंगा : दुर्गेश मदन यादव

बड़हलगंज, गोरखपुर : चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी...