Home मुख्य समाचार बीएफ ने मंगाई बिरयानी, खाते समय युवती के गले में फंसी हड्डी, बेहोश होकर गिरी; हो गई मौत
मुख्य समाचार

बीएफ ने मंगाई बिरयानी, खाते समय युवती के गले में फंसी हड्डी, बेहोश होकर गिरी; हो गई मौत

Share
Share


पालघर । महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक 27 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती के गले में चिकन का एक टुकड़ा फंस गया था, जिससे उसकी सांस रुक गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती अपने प्रेमी के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थी। उन्होंने बिरयानी का ऑर्डर दिया। बिरयानी खाते समय अचानक युवती के गले में चिकन का एक छोटा सा टुकड़ा फंस गया। इससे उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वह तुरंत बेहोश होकर गिर पड़ी।
उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर विजया गोस्वामी ने बताया कि युवती की उम्र 27 साल थी। फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस घटना में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...