Home उत्तर प्रदेश फिटजी घोटाले में 15 हजार स्टूडेंट्स से 250 करोड़ रुपये की ठगी, श्वष्ठ की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश

फिटजी घोटाले में 15 हजार स्टूडेंट्स से 250 करोड़ रुपये की ठगी, श्वष्ठ की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Share
Share


लखनऊ ।  फिटजी कोचिंग संचालकों ने विभिन्न राज्यों के 14,411 छात्र-छात्रों से एडवांस फीस के रूप में 250.02 करोड़ रुपये जमा कराए थे और जनवरी माह में बिना किसी पूर्व सूचना के अपने कोचिंग सेंटर बंद कर दिए थे। श्वष्ठ की जांच में यह भी सामने आया है कि छात्रों से शैक्षणिक सत्र 2028-29 तक की एडवांस फीस जमा कराई गई थी। इनमें वर्तमान में चल रहे बैचों के छात्र-छात्राओं से लगभग 206 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे।
ईडी ने दिल्ली में कोचिंग संचालक डीके गोयल के वसंत विहार स्थित आवास समेत अन्य स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज, 10 लाख रुपये नकद व 4.89 करोड़ रुपये के जेवर जब्त किए हैं। फिटजी के 32 कोचिंग सेंटर बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बंद कर दिए गए थे। ईडी के अनुसार छानबीन में सामने आया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के 9,823 छात्र-छात्राओं से 181.89 करोड़ रुपये, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के 3,316 छात्र-छात्राओं से 47.48 करोड़ रुपये, शैक्षणिक सत्र 2027-28 के 1,008 छात्र-छात्राओं से 17.07 करोड़ रुपये तथा शैक्षणिक सत्र 2028-29 के 264 छात्र-छात्राओं से 3.76 करोड़ रुपये बतौर फीस जमा कराए गए थे।
फिटजी संचालक ने कोचिंग सेंटर के अध्यापकों व कर्मचारियों के कई माह के वेतन का भुगतान भी नहीं किया था। ईडी ने कोचिंग संचालक के विरुद्ध दर्ज कराए गए मुकदमों को आधार बनाकर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। ईडी ने गुरुवार व शुक्रवार को दिल्ली, नोएडा व गुरुग्राम स्थित आठ स्थानों पर छापेमारी की

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेश

मेघालय हनीमून मामला: सोनम रघुवंशी ने खुद को बताया ड्रग्स पीड़ित

लखनऊ। मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी...

उत्तर प्रदेश

पुरानी के बदले लाई गई नई राष्ट्रीय स्वास्थ नीति से हुआ अभूतपूर्व सुधार : अनुप्रिया पटेल

प्रयागराज। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल कहा कि पिछले...