Home उत्तर प्रदेश मोहम्मद शमी के बाद अब इस भारतीय क्रिकेटर की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी ने लगाए दहेज प्रताड़ना और अवैध संबंधों के आरोप
उत्तर प्रदेश

मोहम्मद शमी के बाद अब इस भारतीय क्रिकेटर की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी ने लगाए दहेज प्रताड़ना और अवैध संबंधों के आरोप

Share
Share


कानपुर । भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के बाद एक और भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी पत्नी गरिमा मिश्रा ने उन पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। गरिमा का आरोप है कि अमित मिश्रा और उनके परिवार वाले दहेज में अतिरिक्त रकम और कार की मांग को लेकर उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमित के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध हैं और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।
गरिमा मिश्रा ने बताया कि उनकी शादी 26 अप्रैल 2021 को हुई थी। शादी के बाद दहेज में होंडा सिटी कार और 10 लाख रुपये की मांग को लेकर उन्हें तंग किया गया। वे पति के साथ कानपुर के किदवई नगर स्थित आरबीआई कॉलोनी में रहने लगीं, लेकिन वहां भी ससुराल पक्ष का हस्तक्षेप बना रहा।
गरिमा का कहना है कि अमित मिश्रा कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं और कई बार उन्हें भूखा भी रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित उनके सामने ही दूसरी महिलाओं से अश्लील बातें करते थे। विरोध करने पर दिसंबर 2024 में उन्हें घर से निकाल दिया गया, तब से वह अपने पिता के घर रह रही हैं।
वहीं, अमित मिश्रा ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने दावा किया कि गरिमा खुद उन्हें प्रताड़ित कर रही हैं और पूर्व में बैंक कार्यालय के बाहर उनके साथ मारपीट भी कर चुकी हैं। पुलिस आयुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
बता दें कि अमित मिश्रा भारत के अनुभवी लेग स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 150 से अधिक विकेट लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में 22 मैचों में 76 विकेट, 36 वनडे में 64 विकेट और 10 टी20 मैचों में 16 विकेट उनके नाम हैं। वह आखिरी बार फरवरी 2017 में भारत के लिए खेले थे। वर्तमान में वह कानपुर में भारतीय रिजर्व बैंक में कार्यरत हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेश

मेघालय हनीमून मामला: सोनम रघुवंशी ने खुद को बताया ड्रग्स पीड़ित

लखनऊ। मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी...

उत्तर प्रदेश

पुरानी के बदले लाई गई नई राष्ट्रीय स्वास्थ नीति से हुआ अभूतपूर्व सुधार : अनुप्रिया पटेल

प्रयागराज। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल कहा कि पिछले...