Home मुख्य समाचार सीमा पर पाकिस्तान को बीएसएफ का करारा जवाब, घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक मार गिराया
मुख्य समाचार

सीमा पर पाकिस्तान को बीएसएफ का करारा जवाब, घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक मार गिराया

Share
Share


जम्मू । पाकिस्तान की ओर से लगातार बढ़ रही हिमाकत के बीच सीमा सुरक्षा बल ने एक बार फिर मुंहतोड़ जवाब दिया है। शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात जम्मू सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।
बीएसएफ के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार देर रात जम्मू सीमा क्षेत्र में जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। जब सतर्क जवानों ने ध्यान दिया तो पाया कि एक व्यक्ति भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था।
जवानों ने उसे रुकने और सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार आगे बढ़ता रहा। हालात को भांपते हुए जवानों ने कार्रवाई की और उसे मौके पर ही ढेर कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में पाकिस्तान रेंजर्स को कड़ा विरोध पत्र सौंपा गया है। फिलहाल घुसपैठिए की पहचान और उसके मंसूबों का पता लगाया जा रहा है। बीएसएफ की कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं और किसी भी घुसपैठ की कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...