Home प्रयागराज संभल में जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई होगी या नहीं? हाईकोर्ट ने लिया फैसला
प्रयागराज

संभल में जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई होगी या नहीं? हाईकोर्ट ने लिया फैसला

Share
Share


प्रयागराज। संभल में स्थित जामा मस्जिद की केवल साफ-सफाई की जाएगी; सफेदी और मरम्मत नहीं की जाएंगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा कि सफेदी की आवश्यकता नहीं है। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने याचिकाकर्ता को रिपोर्ट पर जवाब दाखिल करने का समय दिया है और एएसआई से सोमवार तक हलफनामे सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। अगली सुनवाई 5 मार्च को तय की गई है।


एएसआई ने बताया कि संरक्षित स्थल पर सफेदी या मरम्मत की अनुमति नहीं दी जा सकती। मंदिर पक्ष ने सफाई मरम्मत की आड़ में साक्ष्यों में छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए इस प्रक्रिया का विरोध किया था। पूर्व में, एएसआई ने जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी की अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद कमेटी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने गुरुवार को एएसआई की तीन सदस्यीय समिति गठित कर शुक्रवार को रिपोर्ट मांगी थी। राज्य सरकार और मंदिर पक्ष ने भी इस याचिका का विरोध किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
प्रयागराज

यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित, हाईस्कूल 90.11 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में 81.15 फीसद छात्र हुए उत्तीर्ण

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं और...

प्रयागराज

माफिया अतीक के करीबियों पर पुलिस का ऑपरेशन हंटर, लग्जरी कारों समेत 11 गाड़ियां सीज

प्रयागराज। माफिया डॉन अतीक अहमद के करीबियों और उसके गिरोह के सदस्यों...

प्रयागराज

शिक्षकों की तदर्थ सेवा जोड़कर पेंशन आदि भुगतान करने के एकल जज के आदेश पर डबल बेंच ने लगाई रोक

प्रयागराज। प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को उनके रिटायरमेंट के...

प्रयागराज

भाजपा नेता का बेटा लापता, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। अतरसुइया थाना क्षेत्र के रानी मंडी महावीरन गली के रहने भाजपा...