Home कौशांबी अखिल भारतीय संत समागम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संतों का आशीर्वाद लिया, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर बल
कौशांबी

अखिल भारतीय संत समागम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संतों का आशीर्वाद लिया, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर बल

Share
Share

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आयोजित अखिल भारतीय संत समागम महाकुंभ में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाग लिया और पूज्य संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने सनातन परंपराओं और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के निरंतर प्रयासों को साझा किया।

उप मुख्यमंत्री ने संत समागम में पूज्य संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर दादू जी महाराज, श्री खेलोवा राजा भाई बाग मुंडी जी, श्री चैतन्य गिरी जी महाराज, श्री हसू जी महाराज और साध्वी साधना देवी जी के सानिध्य में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने संतों की उपस्थिति को समाज के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्थान का मार्गदर्शक बताया।

श्री मौर्य ने कहा कि महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। संत समाज के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से सरकार सनातन परंपराओं के संरक्षण और प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। महाकुंभ का आयोजन हमारी सांस्कृतिक एकता और धार्मिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का अवसर है।

संत समागम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सनातन परंपराओं को संरक्षित और सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की व्यापक चर्चा हुई। पूज्य संतों ने सरकार के इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महाकुंभ का आयोजन सनातन संस्कृति की अखंडता और समृद्धि का परिचायक है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

कौशांबी

हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए सरकार को...

कौशांबी

गंगा दशहरा पर काशी, प्रयागराज में हजारों की संख्या में आए श्रद्धालु

वाराणसी/ प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के काशी और प्रयागराज में गंगा दशहरा...