Home कौशांबी शातिर लड़की के चक्कर में पड़ा लड़का, फोटो से ऐंठने लगी पैसे, ऐसा हुआ वो कांड
कौशांबी

शातिर लड़की के चक्कर में पड़ा लड़का, फोटो से ऐंठने लगी पैसे, ऐसा हुआ वो कांड

Share
Share

आगरा. अपनी गर्लफ्रेंड द्वारा अंतरंग निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल किए जाने पर मुंबई के एक रिसर्च डेटा विश्लेषक ने गुजरात में अपने आठ साल के भतीजे का अपहरण कर लिया. उसने लड़के के परिवार वालों से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी, ताकि वह अपनी गर्लफ्रेंड से आपत्तिजनक तस्वीरें खरीद सके. पुलिस के मुताबिक 26 साल के शाहबाज खान को शुक्रवार शाम को आगरा के जगदीशपुरा इलाके से यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया. उसकी लोकेशन को ट्रेस किया किया और गुजरात पुलिस ने उसे शेयर किया. एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि जब हमने उसे गिरफ्तार किया, तब शाहबाज मुंबई भागने की योजना बना रहा था.

यूपी एसटीएफ ने बताया कि उसे हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है. उसके साथी उमर और सऊद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान शाहबाज ने अपने दो साथियों के साथ अपहरण की योजना बनाने की बात कबूल की. क्योंकि उसे अपनी गर्लफ्रेंड से धमकियां मिल रही थीं, जिसने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें जारी न करने के बदले में पैसे मांगे थे. लड़के के पिता आदिल शेख, वलसाड के वापी के निवासी हैं और सऊदी अरब में इंजीनियर के तौर पर काम करते हैं. सोमवार को गुजरात में एक शादी में शामिल होने के दौरान आदिल के बेटे अफाक को शाहबाज ने अगवा कर लिया.

साइकिल के बहाने भतीजे को कार में बिठाया
पुलिस ने बताया कि शाहबाज ने अफाक को साइकिल देने का वादा करके कार में बैठाया. कार में सवार होने के बाद शाहबाज और उसके साथियों ने लड़के का तब तक गला घोंटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया. उसे मरा हुआ मानकर वे उसे नदी किनारे छोड़ गए. हालांकि, अफाक को कुछ ही देर बाद होश आ गया और उसने अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया, जिससे पुलिस को उसका पता लगाने में मदद मिली. बाद में लड़के ने जांचकर्ताओं को बताया कि मेरे चाचा मुझे यह कहकर ले गए थे कि वे मुझे साइकिल दिलवाएंगे. अविवाहित शाहबाज ने अफाक को निशाना बनाने के लिए शादी में हिस्सा लिया, क्योंकि उसे पता था कि उसके पिता विदेश में रहते हैं और फिरौती की मांग को पूरा करने की आर्थिक क्षमता रखते हैं.

रिश्तेदार की कार उधार ली
मुंबई में रिसर्च डेटा एनालिस्ट शाहबाज ने झूठे बहाने से अपराध के लिए एक रिश्तेदार की कार उधार ली और उमर और सऊद को उनकी मदद के लिए 5-5 लाख रुपये देने का वादा किया. बचाव कार्य में देरी करने के लिए उसने अफाक की दादी का मोबाइल फोन बंद कर दिया और शुरू में लापता लड़के की तलाश में मदद करने का नाटक किया. हालांकि, पुलिस द्वारा अफाक को बचाए जाने के बाद वह ट्रेन से मथुरा और फिर आगरा भाग गया. गुरुवार को गुजरात पुलिस ने यूपी एसटीएफ को शाहबाज की लोकेशन के बारे में सूचित किया. एसटीएफ इंस्पेक्टर यतेंद्र शर्मा और हुकुम सिंह ने अगले दिन उसे आगरा में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने खुलासा किया कि शाहबाज ने फिरौती के लिए कॉल करने के लिए फर्जी आईडी से पंजीकृत तीन सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

कौशांबी

हमारा हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित, केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए सरकार को...

कौशांबी

गंगा दशहरा पर काशी, प्रयागराज में हजारों की संख्या में आए श्रद्धालु

वाराणसी/ प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के काशी और प्रयागराज में गंगा दशहरा...