अलीनगर चन्दौली नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 नई बस्ती रजवाहा से होकर प्राथमिक विद्यालय अलीनगर द्वितीय को जाने वाला मुख्य मार्ग वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। अभी तक यह मार्ग कच्चा होने के कारण वार्ड वासियों के लिए आवागमन करना जोखिम भरा साबित हो रहा है। इसको लेकर वार्ड वासियों में भारी रोष व्याप्त है।
नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन नई बस्ती रजवाहा से होकर प्राथमिक विद्यालय अलीनगर द्वितीय दलित बस्ती को जाने वाला मुख्य मार्ग वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कच्चे मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों से गुजरना वार्डवासियों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। अवागमन करते समय वार्डवासी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वार्ड वासियों ने कई बार इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर नगर पालिका के अध्यक्ष व ईओ तक किया ।लेकिन स्थिति जस की तस्वीर बनी हुई है। इसको लेकर शिवकुमार,शशि प्रकाश भारती,संतोष चौरसिया,राजू चौरसिया, राकेश चौरसिया, वीरेंद्र ,सुरेंद्र, पुष्पा देवी, कृष्णावती देवी सहित तमाम लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चेताया की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम लोग सड़क पर उतरने का काम करेंगे।
Leave a comment