Home कौशांबी गोला में सम्पूर्ण समाधान दिवस:124 मामलों  में सिर्फ 09 का निस्तारण,फरियादी निराश
कौशांबी

गोला में सम्पूर्ण समाधान दिवस:124 मामलों  में सिर्फ 09 का निस्तारण,फरियादी निराश

Share
Share

       गोला, गोरखपुर।गोला तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक बार फिर शिकायतों के निस्तारण की रफ्तार बेहद धीमी रही। कुल 124 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल 9 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। अन्य मामलों को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया। कुल शिकारतों में 10 प्रतिशत शिकायतों के भी समाधान नहीं होने से अधिकांश फरियादी मायूस होकर लौटे।

        समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी गोला ने की। इस दौरान तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य तथा नायब तहसीलदार बालचंद चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में बड़हलगंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि लगभग दो वर्ष पूर्व उसकी पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के कनईल गांव निवासी धनंजय पुत्र महेश से हुई थी। दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। युवती का आरोप है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया और बाद में उसे छोड़कर गुजरात चला गया। अब वह साथ रखने से भी इनकार कर रहा है। युवती ने प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की। वहीं वार्ड संख्या-3 निवासी एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बेवरी के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने विद्युत विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बिजली बिल का भुगतान करने के बावजूद उनके नाम से लगातार बिल जारी हो रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की। तीरागांव के निवर्तमान प्रधान सूरज कुमार ने हल्का लेखपाल अखिलेश कन्नौजिया पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके उदासीन रवैये के कारण चकमार्ग के मरम्मत कार्य में अनावश्यक विलंब हो रहा है। इसी गांव के निवासी कुशहर पुत्र स्वर्गीय गरीब ने बताया कि वह रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और उनकी पेंशन पंजाब नेशनल बैंक, गोपालपुर शाखा के माध्यम से आती है। उनका आरोप है कि बैंक द्वारा जीवित प्रमाण पत्र समय पर अग्रसारित न किए जाने के कारण पिछले आठ माह से उनकी पेंशन बंद है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

      समाधान दिवस में आपूर्ति निरीक्षक प्रतीक कुमार राय, राजस्व निरीक्षक रमेश पाण्डेय,राजू सिंह, संजय कुमार, के.एम. उपाध्याय, लल्लन प्रसाद, अरुणाकर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

गोला में सम्पूर्ण समाधान दिवस:124 मामलों  में सिर्फ 09 का निस्तारण,फरियादी निराश

गोरखपुर।गोला तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक...

कौशांबी

एम्स गोरखपुर 11 जुलाई को मनाएगा अपना 7वां स्थापना दिवस

गोरखपुर: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर 11 जुलाई 2026 को अपने...

कौशांबी

एम्स गोरखपुर 11 जुलाई को मनाएगा अपना 7वां स्थापना दिवस

गोरखपुर: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर 11 जुलाई 2026 को अपने...

कौशांबी

अपनी नाकामी छिपाने के लिए राजनीति करते हैं राजेश त्रिपाठी :स्मिता चंद

चिल्लूपार में सियासी घमासान #बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप #जर्जर...