Home कौशांबी मछुआरों की नाव से टकराकर पलटी मोटरबोट, छह लोग सुरक्षित बचाए गए
कौशांबी

मछुआरों की नाव से टकराकर पलटी मोटरबोट, छह लोग सुरक्षित बचाए गए

Share
Share

जिला,ब्यूरो प्रभारी —-वेद प्रकाश यादव

गोरखपुर।बडहलगंज कस्बा के मुक्तिपथ घाट के पास शुक्रवार सुबह सरयू नदी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मछली पकड़ने वाली नाव से टकराने के बाद एक मोटरबोट नदी में पलट गई। मोटरबोट पर सवार सभी लोग लाइफ जैकेट पहने हुए थे, जिसके चलते स्थानीय नाविकों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, मुक्तिपथ निवासी धर्मेंद्र साहनी अपने रिश्तेदारों को मोटरबोट से सरयू नदी की सैर कराने निकले थे। मोटरबोट पर दीपक, सुनील, ज्योति, रिंकी, यश और रोशन साहनी सवार थे। मुक्तिपथ घाट से कुछ दूरी आगे बढ़ने पर मोटरबोट की टक्कर मछली पकड़ रहे नागेंद्र साहनी की नाव से हो गई। टक्कर के बाद मोटरबोट अनियंत्रित होकर पलट गई और सभी सवार नदी में गिर पड़े।

हादसे के समय सभी यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे वे पानी में सुरक्षित तैरते रहे। शोर सुनकर आसपास मौजूद नाविक तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। समय रहते हुए बचाव कार्य के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी गोला अमित कुमार जायसवाल, कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार जयप्रकाश तथा पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

थाने में सब-इंस्पेक्टर पर मार-पीट का आरोप,एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग

गोला, गोरखपुर।गोला थाना क्षेत्र के रकौली गांव निवासी राजेश कुमार यादव ने...

कौशांबी

सपा कार्यालय में मनाई गई बाबा लक्खीशाह बंजारा की जयंती, नेताओं ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम बोले— बाबा लक्खीशाह बंजारा का जीवन समाज सेवा, साहस...

कौशांबी

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान शिकायतों को गंभीरता से सुनकर...

कौशांबी

बिना मान्यता संचालित दो विद्यालय बंद

दोबारा संचालन पर एफआईआर की चेतावनी गोरखपुर । बड़हलगंज विकास खंड बड़हलगंज...