Home नई दिल्ली पाकिस्तान ने 5 राज्यों में किए हमले, जम्मू-कश्मीर में 5 लोगों की मौत; सेना ने दिया मुहंतोड़ जवाब
नई दिल्ली

पाकिस्तान ने 5 राज्यों में किए हमले, जम्मू-कश्मीर में 5 लोगों की मौत; सेना ने दिया मुहंतोड़ जवाब

Share
Share


नई दिल्ली । शनिवार सुबह पाकिस्तान ने भारत के 5 राज्यों — जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात — पर अचानक हमला कर दिया। सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ और जम्मू क्षेत्रों में देखा गया, जहाँ भारी गोलाबारी में प्रशासनिक अधिकारी समेत 5 लोगों की मौत हो गई।
रक्षा सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात 7:47 से 10:57 बजे के बीच पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 26 शहरों पर 550 से ज्यादा ड्रोन दागे। सेना की तत्परता के चलते इन हमलों को बड़ी हद तक नाकाम कर दिया गया। हमलों के मद्देनजर राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। हरियाणा के चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है।
पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने आदमपुर, उधमपुर, पठानकोट, सूरतगढ़ और सिरसा एयरबेस, साथ ही राजौरी के मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर और पंजाब के ब्यास स्थित ब्रह्मोस मिसाइल स्टोरेज फैसिलिटी को निशाना बनाया। भारत ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है।
भारतीय सेना ने त्वरित जवाब देते हुए जम्मू के पास स्थित पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया, जहाँ से ड्रोन लॉन्च किए जा रहे थे। डिफेंस सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय विदेश और रक्षा मंत्रालय आज सुबह 10:30 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें आधिकारिक जानकारी और अगली कार्रवाई की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...