Home नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने नालाबिग लड़की के स्तन पकड़ना रेप का प्रयास नहीं फैसले पर रोक लगाई
नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने नालाबिग लड़की के स्तन पकड़ना रेप का प्रयास नहीं फैसले पर रोक लगाई

Share
Share


नईदिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें कोर्ट ने कहा था, नाबालिग लड़की के स्तन को पकड़ना और पायजामे का नारा तोड़ना रेप नहीं है।
न्यायमूर्ति बीआर गवई और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा, हमें यह कहते हुए दुख हो रहा है कि फैसला लिखने वाले की ओर से संवेदनशीलता की कमी दिखी। फैसला तत्काल नहीं लिया गया था, बल्कि फैसला सुरक्षित रखने के 4 महीने बाद सुनाया गया।
पीठ ने कहा, इसमें विवेक का प्रयोग किया गया। आमतौर पर हम इस स्तर पर स्थगन देने में हिचकते हैं, लेकिन चूंकि पैराग्राफ 21, 24 और 26 में की गई टिप्पणियां कानून के दायरे में नहीं आती हैं और अमानवीय दृष्टिकोण को दर्शाती हैं, इसलिए हम उक्त पैराग्राफ में की गई टिप्पणियों पर रोक लगाते हैं।


न्यायमूर्ति गवई ने इसे गंभीर मामला बताया और कहा, न्यायाधीश की ओर से असंवेदनशीलता दिखाई गई, जो समन जारी करने के चरण में हुआ।
इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को वी द वूमन ऑफ इंडिया नामक संगठन ने चुनौती दी थी। पीड़िता की मां ने भी सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले को स्वत: संज्ञान में जोड़ दिया था।
इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा 17 मार्च को रेप से संबंधित आईपीसी की धारा 376 के तहत निचली कोर्ट द्वारा आरोपियों को समन जारी करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहे थे।


इस पर उन्होंने फैसला सुनाते हुए कहा, केवल यह तथ्य कि आरोपियों ने पीड़िता के स्तनों को पकड़ा, उसके पायजामे की डोरी तोड़ी और पुलिया के नीचे खींचने की कोशिश की, यह रेप के प्रयास का मामला नहीं बनता।
उत्तर प्रदेश के कासगंज की एक महिला ने 12 जनवरी, 2022 को कोर्ट में शिकायत दी कि वह नवंबर, 2021 को अपनी 14 साल की बेटी के साथ एक रिश्तेदार के घर से लौट रही थी।


तभी गांव के पवन, आकाश और अशोक मिल गए और बाइक से घर छोड़ने की बात कही। महिला ने विश्वास कर बेटी को जाने दिया, लेकिन रास्ते में तीनों ने उसके साथ रेप का प्रयास किया।
ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी वहां से भागे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...