Home नई दिल्ली दिवाली बोनस न देने और सैलरी काटने पर नाराजगी, बदला लेने के लिए चालक ने खुद बस में लगाई थी आग, चार जिंदा जले
नई दिल्ली

दिवाली बोनस न देने और सैलरी काटने पर नाराजगी, बदला लेने के लिए चालक ने खुद बस में लगाई थी आग, चार जिंदा जले

Share
Share


नई दिल्ली ।
महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी कंपनी की बस में लगी आग से चार कर्मचारियों की जान चली गई थी। मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि आग दुर्घटना नहीं, बल्कि साजिश का नतीजा थी। पुलिस के अनुसार, बस चालक जनार्दन हंबरदेकर, कंपनी द्वारा सैलरी कटौती और दिवाली बोनस न मिलने से नाराज होकर बदला लेने की स्थिति में था।


पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने बताया, जांच से यह सिद्ध हुआ है कि आग कोई दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश के तहत लगाई गई थी। हालांकि, जिन कर्मचारियों की जान चली गई, उनके साथ सीधे विवाद नहीं था।
हादसे की घटना बुधवार को पुणे के पास हिंजवड़ी क्षेत्र में हुई, जब व्योमा ग्राफिक्स के 14 कर्मचारी बस में सवार थे। पुलिस कमिश्नर ने खुलासा किया कि आरोपी ने बेंजीन केमिकल खरीदा था और बस के पोंछने के लिए इस्तेमाल होने वाला कपड़ा भी साथ रखा था। उसने माचिस जलाकर कपड़े में आग लगा दी, जिसके कारण केमिकल की वजह से आग तेजी से फैल गई।


आग लगने के बाद, बस चालक स्वयं भी झुलस गया था, परन्तु अन्य यात्रियों के साथ वह समय रहते बस से बाहर निकल गया। फिलहाल, आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और बाद में उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इस हादसे में कुल 10 यात्री झुलस गए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में 63 वर्षीय शंकर शिंदे, 42 वर्षीय राजन चव्हाण, 45 वर्षीय गुरुदास लोकरे और 44 वर्षीय सुभाष भोसले शामिल हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...