Home नई दिल्ली फिर सताने लगा डर! चीन में मिला कोरोना जैसा नया वायरस, जानवर से इंसान में फैलने का खतरा
नई दिल्ली

फिर सताने लगा डर! चीन में मिला कोरोना जैसा नया वायरस, जानवर से इंसान में फैलने का खतरा

Share
Share


नई दिल्ली ।
चीन में कोरोना की तरह एक और नया वायरस मिला है। इसके जानवर से इंसान में फैलने का खतरा है। यह नया वायरस चीन के वुहान लैब में मिला है। कोरोना ने जो तबाही मचाई थी, उसे भला कौन भूल सकता है।

इस वायरस के मिलने से वहां एक बार फिर से हड़कंप मच गया है और लोगों को फिर वही डर सताने लगा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के रिसर्चर्स ने इस नए वायरस की खोज की है। यह वायरस मानव स्वास्थ्य के लिए एक नए खतरे का संकेत है।


शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह वायरस उन्हीं रिसेप्टर के जरिए सेल यानी कोशिकाओं में एंट्री करता है, जैसे कोरोना वायरस करता है। यह वायरस मनुष्यों और अन्य स्तनधारियों के शरीर में पाए जाने वाले प्रोटीन से जुड़कर कोशिकाओं को संक्रमित करता है। इस नए वायरस को मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम यानी रूश्वक्रस् नाम से भी जाना जाता है।


रिपोर्ट के मुताबिक, 2012 से मई 2024 तक लगभग 2600 लोगों में रूश्वक्रस् वायरस की पुष्टि की गई है। इस वायरस ने जिन लोगों को संक्रमित किया, उन में से 36 फीसदी लोगों की मौत हो गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट के मुताबिक, इसके अधिकतर मामले सऊदी अरब में पाए गए हैं। वुहान वायरस रिसर्च सेंटर चमगादड़ों में पाए जाने वाले कोरोना वायरस पर अपने काम के लिए जाना जाता है। कोरोना वायरस भी चीन के वुहान लैब से ही लीक हुआ था। इसके बाद इसने पूरी दुनिया में तबाही मचाई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...