Home नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गिरा पारा, कई इलाकों में हो सकती है बारिश
नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गिरा पारा, कई इलाकों में हो सकती है बारिश

Share
Share

नईदिल्ली। उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार तड़के हल्की बारिश हुई. इसके बाद तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली. बता दें कि गुरुवार दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद आज शुक्रवार को एक बार  फिर लोगों को सुबह-सुबह ठंड का एहसास होने लगा.


इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से शुक्रवार (21 फरवरी) को दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. उधर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में लगातार हल्की बर्फबारी हो रही है.


बता दें कि गुरुवार को उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई. उसके बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा समेत कई मैदानी राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही मौसम विभाग ने शुक्रवार (21 फरवरी) को भी कई जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान जताया है. हालांकि आने वाले दिनों में एक बार फिर से मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी.


गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश के बाद जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो राजधानी की हवा भी पहले के मुकाबले साफ हो गई. इसके बाद लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास होने लगा. दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से अधिक रहा. आईएमडी की मानें तो दिल्ली में आज भी दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, बारिश के बाद दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 164 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में रहा.


मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. आईएमडी की मानें तो शुक्रवार को राजधानी लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर समेत 33 जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है. उधर बरेली, शाहजहांपुर, रामपुर और बदायूं में ओलावृष्टि होने का अनुमान है.


मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में अगले 60 घंटों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. रविवार को राज्य के 16 जिलों में बारिश होने का अनुमान है. जबकि भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, गया और नवादा समेत कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं झारखंड में कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं कुछ स्थानों परप ओलावृष्टि होने का भी अनुमान है. इस दौरान रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम समेत कई अन्य जिलों में गरज के साथ बारिश भी हो सकती है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...