Home नई दिल्ली दिल्ली समेत उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Share
Share


आईएमडी के मुताबिक उत्तर भारत में आने वाले कुछ दिनों तक सर्दी का ऐहसास बना रहे हैं. यहां पर फिलहाल पछुआ हवाएं चल रही हैं. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से कई इलाकों में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है. वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं. इनमें पश्चिमी यूपी समेत कुछ हिस्से हो सकते हैं.


आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज सर्द हवाओं वाला रहने के आसार हैं. गुरुवार के तापमान की बात की जाए तो 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के दिन भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिलेगा. ऐसे में कई इलाकों में बादल छाए रहने की उम्मीद है.


मैदानी इलाकों की बात करें तो राजस्थान में भी तापमान में कमी देखने को मिल रही है, जो आने वाले दो दिन तक ऐसे ही बने रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक राजस्थान में आने वाले 48 घंटे मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो फतेहपुर में यह 3.9 डिग्री के आस-पास रह सकता है. गुरुवार को भी आंकड़ा लगभग यही था. प्रदेश में सबसे गर्म इलाका बाड़मेर का रहा जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया.


मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर में बारिश के आसार बने हुए हैं. यहां के कई जिलों में आने वाले कुछ घंटों में अच्छी बारिश हो सकती है. कश्मीर में वीकेंड यानी शनिवार को लुढ़कने के आसार बने हुए हैं. हालांकि रविवार के बाद मौसम एक बार फिर स्थिर होने की आशंका है. बता दें कि बीते कुछ दिनों श्रीनगर में ही तापमान माइनस 5 डिग्री के आस-पास चल रहा है. वहीं रोहतांग समेत ऊंचाई वाले इलाकों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...