Home बस्ती बिना सूचना के बिजली सप्लाई काटने पर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेन्द्र एकडेगवा (पदमापुर ) का किया घेराव
बस्ती

बिना सूचना के बिजली सप्लाई काटने पर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेन्द्र एकडेगवा (पदमापुर ) का किया घेराव

Share
Share

बस्ती ( दुबौलिया ) – बिना किसी पूर्व सूचना के दलित गरीब एवं असहाय परिवारों के घर की बिजली लाइनमैन राजेश कुमार ने लगभग 10 दिन पहले बिजली सप्लाई काट दिया था । बिजली सप्लाई बन्द होने से लगभग 10 दिनों से दलित गरीब एवं असहाय परिवार अन्धकार में रहने के लिए मजबूर है । वर्तमान समय में प्रत्येक कक्षाओं के बच्चों की अर्द्ध वार्षिक /छमाही परीक्षाएं शुरू हो चुकी है एवं ग्रेजुएशन / बी.ए . की भी परीक्षा संचालित हो रही है । लगभग 10 दिनों से दलित गरीब एवं असहाय परिवार के बच्चें घर पर बिजली सप्लाई न होने के कारण परीक्षा की तैयारी नही कर पा रहे हैं इन गरीब बच्चों के भविष्य के साथ बिजली विभाग जमकर खिलवाड़ कर रहा है । बिना पूर्व सूचना के गरीब एवं असहाय परिवार के घरों की बिजली सप्लाई कटने से समस्त क्षेत्रवासी आक्रोशित है । पीड़ित परिवारों ने लाइनमैन राजेश कुमार पर एक सप्ताह में दो – तीन बार बिजली ठीक करने के नाम 400-400 रुपये वसूलने का आरोप लगाया है और कहा कि लाइनमैन राजेश कुमार पता नहीं कैसे बिजली सप्लाई ठीक करता है कि दो – दिन में खराब हो जाता है और हम गरीब परिवार बिजली बिल से ज्यादा बिजली सप्लाई ठीक के नाम पर शुल्क देना पड़ता है । लाइनमैन द्वारा ग्राम पंचायत बसन्तपुर में गरीब एवं असहाय परिवारों का उत्पीड़न लगातार जारी है । दो -तीन सालों तक बिजली बकाया बिल नही मिलता है और 4 – 5 वर्षों में एक बार बिना मीटर रीडिंग किये लाख रुपये का बिजली बकाया की मौखिक सूचना लाइनमैन राजेश कुमार द्वारा मिल जाता है । लगभग 10 दिनों से अन्धकार में रहने को मजबूर गरीब एवं असहाय परिवारों ने एकजुट होकर 33 /11 के.वी. उपकेन्द्र एकडेगवा (पदमापुर ) सुबह 11 बजे पहुंचकर घेराव किया एवं तत्काल बिजली सप्लाई जोड़ने की मांग किया है । गरीब एवं असहाय परिवारों के विद्युत उप केन्द्र एकडेगवा (पदमापुर ) के पहुंचने की सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि सोमई भी विद्युत उप केन्द्र एकडेगवा ( पदमापुर ) पहुंचे और पीड़ित परिवारों की समस्याओं को एसडीओं राम बहादुर को अवगत कराया एवं पीड़ित परिवारों की बिजली से सम्बंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण के लिए कहा । एसडीओं राम बहादुर ने बसन्तपुर के गरीब एवं असहाय परिवार की समस्याओं को सुना और विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों की समस्याओं का निस्तारण करे एवं बसन्तपुर में शाम तक बिजली सप्लाई जोड़ने का निर्देश दिया है । इस सम्बन्ध में एसडीओं राम बहादुर ने मीडिया टीम को बताया कि विद्युत उप केन्द्र एकडेगवा पर जेई की लापरवाही / उदासीनता से क्षेत्र में बिजली बिल समेत अन्य कई समस्याएं बढ़ रही है लेकिन जिनकी बिजली बिल समेत अन्य समस्या है तो विद्युत उप केन्द्र एकडेगवा पर आकर समस्या का समाधान करा ले । और सरकार द्वारा एक मुश्त राशि जमा करके छूट का लाभ प्राप्त कर ले ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
बस्ती

मकान में लगी भीषण आग, मां और दो मासूम बच्चे जिंदा जले, पिता गंभीर

बस्ती । हर्रैया कस्बे की अंजहिया गली में रविवार तड़के चार बजे...

बस्ती

कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 5 लोगों की मौके पर मौत, शवों की नहीं हो पाई पहचान

बस्ती । उत्तर प्रदेश के बस्ती में सोमवार को एक सड़क हादसे...

बस्ती

एक वर्ष के बाद दुष्कर्म मामले में दुबौलिया पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गरीब लड़की की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करने वाले युवक के खिलाफ...

बस्तीमुख्य समाचार

बस्ती : नगर पंचायत में लोगों को उपलब्ध कराए कूड़ादान

कप्तानगंज (बस्ती)। नगर पंचायत कप्तानगंज के वार्ड नंबर-10 में सभासद लक्ष्मी त्रिपाठी...