Home कौशांबी कौशांबी : मंदिर की नींव खुदाई में निकली प्राचीन मूर्ति
कौशांबीमुख्य समाचार

कौशांबी : मंदिर की नींव खुदाई में निकली प्राचीन मूर्ति

Share
Share

कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा नगर पंचायत के प्राचीन मां झारखंडी मंदिर की नींव खुदाई में प्राचीन मूर्ति निकली है। प्राचीन झारखंडी मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। नींव की खुदाई के दौरान हजारों वर्ष पुरानी प्राचीन काल की मूर्ति निकलने की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। यह मूर्ति लोगों में कौतूहल का विषय बनी है।


प्राचीन मां झारखंडी मंदिर का निर्माण पूरब शरीरा निवासी धीरेन्द्र सिंह ने शुरू कराया। बीते दिनों भूमि पूजन के बाद मंदिर की नींव की खुदाई का काम शुरू किया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार को नींव की खुदाई के दौरान भगवान लक्ष्मी नारायण की मूर्ति निकली है। उसे मंदिर परिसर में बने चबूतरे में रखकर लोग पूजा अर्चना कर रहे हैं। प्राचीन मूर्ति पुरातत्व विभाग के सर्वेक्षण का विषय बताई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...