Home नई दिल्ली परिवर्तन मंच ने पूरे किए वार्ता कार्यक्रम के 100 एपिसोड
नई दिल्लीमुख्य समाचार

परिवर्तन मंच ने पूरे किए वार्ता कार्यक्रम के 100 एपिसोड

Share
Share

नई दिल्ली। साहित्य, समाज एवं कला को समर्पित साहित्यक संस्था परिवर्तन साहित्यिक मंच, दिल्ली लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इसी कड़ी में हाल में गत 13 जुलाई को हुए परिर्वतन के लोकप्रिय पाक्षिक ‘वार्ता’ कार्यक्रम ने अपने 100 भाग पूरे कर लिए हैं।


इस खास एपिसोड का विषय ‘बुद्ध जैसा कोई नहीं’ रहा जिसमें वक्ता के रूप में समकालीन रचनाकार, कवि, चिंतक तेज प्रताप नारायण ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उन्होंने बुद्ध के विचारों व सिद्धांतो पर अपने विचार रखें। पूरे कार्यक्रम में श्रोताओं में एक खास उत्साह भी देखने को मिला।


तेज प्रताप नारायण की हाल ही में प्रकाशित कृति ‘बुद्ध होने के मायने’ काफ़ी चर्चा में बनी हुई है। लेखक ने कहा कि वर्तमान में बुद्ध की सबसे ज़्यादा जरूरत है। मानवता का आधार है बुद्ध और उनका चिंतन। मालूम हो कि वार्ता के मंच पर अब तक कई प्रसिद्ध कलाकार, साहित्यकार आ चुके हैं जिसमें उर्मिला शिरीष, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रणविजय, विमलेश गंगवार, जय प्रकाश फाकिर, विजया सिंह, चंद्रदेव यादव, रामाशंकर कुशवाहा, रवींद्र कुमार, सैयद जिया अल्वी, अनिता भारती, रंगकर्मी प्रदीप कुमार आदि के नाम शामिल हैं। वार्ता कार्यक्रम का संचालन लंबे समय से डॉ. ऋतु रानी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने वार्ता की इस उपलब्धि पर परिर्वतन की समस्त टीम और श्रोताओं को धन्यवाद दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...