नीट परीक्षा में कथित गड़बडय़िों पर कांंग्रेस नेता का हमला
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को यूजीसी-नेट और नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों को भाजपा के लोगों ने कैप्चर कर रखा है। जब तक इन्हें मुक्त नहीं कराया जाएगा, तब तक यह चलता रहेगा। इस लीक को पीएम मोदी ïरोक नहीं पाए। एक परीक्षा में गड़बड़ी के बाद आप रद कर चुके हैं, पता नहीं दूसरे को रद किया जाएगा या नहीं। उन्होंने कहा कि इन गड़बडिय़ों के लिए कोई न कोई तो जिम्मेदार है। इसके लिए किसी न किसी को तो पकड़ा जाना चाहिए।
राहुल ने कहा कि नीट पेपर और यूजीसी-नेट के पेपर लीक हुए हैं। कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की लड़ाई रोक दी थी। इस्राइल और गाजा की लड़ाई को भी नरेंद्र मोदी ने रोक दी थी। लेकिन हिंदुस्तान में जो पेपर लीक हो रहे हैं उन्हें नरेंद्र मोदी नहीं रोक पा रहे या फिर रोकना नहीं चाहते।
Pillow
Potted Plant
Vase
Soffa
Classy Globe
Fashion cap
Plate
Leave a comment