Home देश अनूप सिंह पटेल बने जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष
देशनई दिल्लीमुख्य समाचार

अनूप सिंह पटेल बने जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष

Share
Share

आज लखनऊ आगमन पर नेता व कार्यकर्ता करेंगे जगह-जगह स्वागत


लखनऊï। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद निवासी अनूप सिंह पटेल को जेडीयू का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद अनूप सिंह पटेल का बृहस्पतिवार को लखनऊ आगमन होगा।


नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वाहनों के काफिले के साथ बदायूं से चलकर शाहजहांपुर, सीतापुर के रास्ते लखनऊ के बक्शी तालाब में पहुंचेंगे। वहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद आईआईएम रोड से होते हुए दुबग्गा चौराहा, पारा, अवध चौराहा होते हुए मान्यवर कांशीराम स्मारक ईको गार्डन पहुंचेंगे जहां प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले पार्टी के नेतागणों के काफिले के साथ हजरतगंज चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा और सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।


इसके बाद पार्टी के प्रदेश कार्यालय (विधानसभा गेट नंबर 6 के सामने) में आयोजित भव्य स्वागत, अभिनन्दन एवं मिलन समारोह में शामिल होंगे। 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए गठबंधन को मिली सफलता और केन्द्र सरकार में पार्टी की भूमिका को देखते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार है। इसलिए इस समारोह में प्रदेश के सभी जिलों से पार्टी संगठन के नेता उपस्थित रहेंगे और अपने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनन्दन करेंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पार्टी संगठन के गठन और उसे मजबूत एवं सक्रिय करने के लिए आगामी कार्यक्रमों के विषय में बताएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...