
गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शनिवार को नगर पंचायत उनवल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार दुबे ने की। इसमें किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव सागर तिवारी ने प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद के स्थान पर किसान प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाएं। इससे न केवल किसानों की आय बढ़ेगी बल्कि पर्यावरण का संरक्षण भी होगा।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में टिफिन बैठक का आयोजन हुआ। इसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी किसान हित की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नवनीत राय, मनोज तिवारी, देवेंद्र सिंह, देवानंद शुक्ला, हरिनारायण सिंह, रेनू देवी, नवनीत पांडेय, प्रदीप, शिव कुमार शाह, अरविंद मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Leave a comment