
जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम बोले— बाबा लक्खीशाह बंजारा का जीवन समाज सेवा, साहस और लोककल्याण की मिसाल
गोरखपुर।समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में बाबा लक्खीशाह बंजारा की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा लक्खीशाह बंजारा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि बाबा लक्खीशाह बंजारा 17वीं शताब्दी के महान योद्धा, समाज सुधारक और अदम्य साहसी व्यापारी थे। उन्होंने अपने जीवन को लोककल्याण के लिए समर्पित किया तथा समाज के हित में अनेक कुओं, सरायों और तालाबों का निर्माण करवाकर जनसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि बाबा लक्खीशाह बंजारा का जीवन समाज को सेवा, साहस, त्याग और मानवता की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, रामजतन यादव, बृजनाथ मौर्य, महेंद्र तिवारी, मैना भाई, कपिल मुनि यादव, भृगुनाथ निषाद, बालेन्द्र यादव, विक्की निषाद, सच्चिदानंद यादव, महेंद्र यादव, अमित मौर्य, दुर्बल यादव, रमेश सोनकर, मोहम्मद रजा, श्याम सुंदर, अजय यादव, मोहम्मद सलीम, गोविंद साहनी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a comment