Home कौशांबी बिना मान्यता संचालित दो विद्यालय बंद
कौशांबी

बिना मान्यता संचालित दो विद्यालय बंद

Share
Share


दोबारा संचालन पर एफआईआर की चेतावनी

गोरखपुर । बड़हलगंज विकास खंड बड़हलगंज में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मनोजीत राव के नेतृत्व में बिना मान्यता एवं बिना आवश्यक शैक्षिक अनुमोदन के संचालित विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान दो विद्यालयों को मौके पर ही बंद करा दिया गया।
बीईओ मनोजीत राव ने बताया कि खड़ेसरी स्थित एमएसटी आवेश अकादमी बिना मान्यता के संचालित पाई गई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय को तत्काल प्रभाव से बंद कराते हुए संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में विद्यालय का संचालन दोबारा न किया जाए। वही कॉलेज रोड स्थित सूर्या पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। जांच में विद्यालय विगत लगभग 15 वर्षों से बिना यू-डाइस कोड के संचालित होता मिला। इस पर विद्यालय को तत्काल बंद कराते हुए संचालक को निर्देशित किया गया कि बिना यू-डाइस कोड के विद्यालय का संचालन नहीं किया जाएगा।चेतावनी दी कि यदि प्रशासन के आदेश के बावजूद संबंधित विद्यालयों का दोबारा संचालन किया गया तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने, आर्थिक दंड लगाने तथा नियमानुसार अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों का प्रवेश केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं ताकि उनके भविष्य और शैक्षणिक अभिलेखों पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

थाने में सब-इंस्पेक्टर पर मार-पीट का आरोप,एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग

गोला, गोरखपुर।गोला थाना क्षेत्र के रकौली गांव निवासी राजेश कुमार यादव ने...

कौशांबी

सपा कार्यालय में मनाई गई बाबा लक्खीशाह बंजारा की जयंती, नेताओं ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम बोले— बाबा लक्खीशाह बंजारा का जीवन समाज सेवा, साहस...

कौशांबी

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान शिकायतों को गंभीरता से सुनकर...

कौशांबी

मछुआरों की नाव से टकराकर पलटी मोटरबोट, छह लोग सुरक्षित बचाए गए

जिला,ब्यूरो प्रभारी —-वेद प्रकाश यादव गोरखपुर।बडहलगंज कस्बा के मुक्तिपथ घाट के पास...