Home उत्तर प्रदेश मेघालय हनीमून मामला: सोनम रघुवंशी ने खुद को बताया ड्रग्स पीड़ित
उत्तर प्रदेश

मेघालय हनीमून मामला: सोनम रघुवंशी ने खुद को बताया ड्रग्स पीड़ित

Share
Share


लखनऊ। मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी हत्या मामले में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि सोनम गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करते हुए खुद को ड्रग्स पीड़ित दिखाकर बचना चाह रही थी, लेकिन यह उसकी घटिया योजना थी, जो पकड़ी गई।
यश ने बताया कि सोनम खुद को बेगुनाह बताने की कोशिश कर रही थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ यश ने बताया कि सोनम ने खुद को पुलिस के सामने पीड़ित बताया और कहा कि उसे नशीला पदार्थ देकर गाजीपुर लाया गया।
सोनम ने बताया कि उसने अपने परिवार को भी सूचित किया था, क्योंकि उसे पता था कि पुलिस उस तक जरूर पहुंचेगी।
सोनम ने सोमवार को 3 बजे अपने परिवार को बताया था कि वह गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर एक ढाबे पर है, जिसके बाद परिवार ने मध्य प्रदेश पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने सोनम को हिरासत में ले लिया, जहां उसकी गिरफ्तारी हुई।
सोनम का मेडिकल चेकअप कराने के लिए वन-स्टॉप सेंटर भेजा गया। अब मेघालय पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारी का कहना कि सोनम एक खराब योजनाकार है, जो पुलिस की प्रक्रिया को समझ नहीं पाई, उसने सोचा कि वह खुद को पीड़ित बताकर बच जाएगी, लेकिन वह असफल रही।
मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपुल रघुवंशी का कहना है कि सोनम और उसके प्रेमी राज का काफी समय से अफेयर चल रहा था, वे घंटों बात करती थीं।
उन्होंने बताया कि राज सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में ही काम करता था। उनका कहना है कि अगर राज इस हत्याकांड में शामिल है, तो जरूर सोनम की योजना होगी।
मामले में आगे की कार्यवाही मेघालय पुलिस कर रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस उसका सहयोग करेगी।
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम से 11 मई को हुई थी। दोनों 20 मई को मेघालय हनीमून गए थे।
23 मई को शिलॉन्ग में राजा-सोनम की उनके परिवार से फोन पर बात हुई थी, इसके बाद फोन बंद हो गया।
इसके बाद परिजन शिलॉन्ग पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 2 जून को राजा का शव खाई में मिला।
सोनम 8 जून को गाजीपुर ढाबे में मिली। पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेश

पुरानी के बदले लाई गई नई राष्ट्रीय स्वास्थ नीति से हुआ अभूतपूर्व सुधार : अनुप्रिया पटेल

प्रयागराज। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल कहा कि पिछले...