Home नई दिल्ली भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार
नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

Share
Share


नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा।


12 जून को तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
राजस्थान में जून की शुरुआत के साथ ही सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है। तापमान में अचानक हुई बढ़ोतरी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।


रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 47 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में लू के हालात बने हुए हैं।
9 जून को मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान 45-47 डिग्री के बीच रहेगा। कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में गर्मी कहर बरपा रही है। अगले 2-3 दिन मौसम शुष्क रहने से तापमान 46-47 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
प्रदेश के कुछ इलाकों में 9 और 10 जून को लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 11 जून के बाद मौसम करवट लेगा और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।


बिहार में भी अगले 2-3 दिन तक गर्मी बेहाल करने वाली है, लेकिन मध्य जून तक बारिश की संभावना बन रही है।
दिल्ली में 3 दिन से मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार चला गया, जबकि हीट इंडेक्स 47.2 डिग्री रहा।


इससे लोगों को 47 डिग्री से ऊपर की गर्मी का अहसास हुआ और उमस ने पसीने छुड़ा दिए।
आईएमडी के अनुसार, अगले 2-3 दिन तक मौसम साफ रहने और 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। 12 जून के बाद बादल छाने के साथ बारिश होने की उम्मीद है।


मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 11-14 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज बारिश हो सकती है।
10-13 जून के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बरसात होने का अनुमान है।
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 11-13 जून के बीच बारिश की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...