Home नई दिल्ली कई राज्यों में शुरू होगी मानसून पूर्व की बारिश, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात
नई दिल्ली

कई राज्यों में शुरू होगी मानसून पूर्व की बारिश, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात

Share
Share


नईदिल्ली। देशभर में आंधी और बारिश से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
मानसून पूर्व की गतिविधियों के चलते इन इलाकों में तापमान गिरने से गर्म हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज के बाद अगले 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम हिस्सों के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 1-3 मई के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और 40-50 किमी/घंटा की गति से हवा चलने की संभावना है।
अगले 7 दिनों के दौरान कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।
2-3 मई को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
खराब मौसम के चलते उत्तराखंड में शुरू हुई चारधाम यात्रा में व्यवधान पैदा हो सकता है। कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश में ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
इसके साथ ही चारधाम यात्रा मार्गों पर बारिश और ओलावृष्टि के चलते सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से आज हीटवेव का असर कम होने लगेगा और कल (2 मई) से राज्य में बारिश की शुरुआत हो सकती है।
बुधवार (30 अप्रैल) को कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन मौसम के नए सिस्टम के सक्रिय होने से तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
अगले 2 दिन बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में गरज-बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभवना है।
उत्तर प्रदेश में इन दिनों तेज हवाओं के कारण गर्मी से राहत मिली हुई है। आज प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश होने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
प्रदेश में 6 मई तक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है और अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने के आसार नहीं है।
दिल्ली में पिछले दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। आज से दिल्ली एनसीआर में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जो अगले 6 दिनों तक जारी रह सकता है।
राजधानी के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इसके साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा और आंधी-तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई है। 4-6 मई को रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...