Home नई दिल्ली ‘हम पाकिस्तान के साथ खड़े हैं भारत ने खुद मरवाए हैं हिंदू’ , खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने फिर उगला जहर
नई दिल्ली

‘हम पाकिस्तान के साथ खड़े हैं भारत ने खुद मरवाए हैं हिंदू’ , खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने फिर उगला जहर

Share
Share


नई दिल्ली ।  खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत विरोधी जहर उगला है। सिख्स फॉर जस्टिस (स्स्नछ्व) के प्रमुख पन्नू ने खुलकर पाकिस्तान का साथ देने की बात कही है और भारतीय सेना को खुली धमकी दी है।
पन्नू ने कहा कि पंजाब के रास्ते भारतीय सेना को पाकिस्तान पर हमला नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही पाकिस्तान को पाक बताते हुए दावा किया कि सिख समुदाय पाकिस्तान के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहेगा। पन्नू ने यह बातें ‘आजाद डिजिटलÓ को दिए एक इंटरव्यू में कही हैं।


जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या हुई थी। पन्नू ने इस पर विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि पहलगाम में हिंदुओं का नरसंहार भारत ने खुद कराया ताकि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग किया जा सके और चुनावी फायदे उठाए जा सकें।


पन्नू ने पाकिस्तान सरकार और जनता से खालिस्तान को मान्यता देने की भी मांग की। उसने कहा, यह 1965 या 1971 नहीं है, यह 2025 है। हम पाकिस्तान के साथ ईंट की तरह खड़े हैं। भारत को पाकिस्तान पर हमला नहीं करने देंगे। इसके साथ ही पन्नू ने दुनियाभर में पाकिस्तान का समर्थन करने की बात कही और भारत को कूटनीतिक मोर्चे पर घेरने की धमकी दी।


गौरतलब है कि पन्नू पहले भी भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। उसने अयोध्या मंदिर समेत कई प्रमुख स्थानों पर हमले की धमकियां दी थीं और खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भी भारत सरकार पर सवाल उठाए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...