Home नई दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को हमदर्द और रूह अफजा पर सांप्रदायिक टिप्पणी के लिए लगाई फटकार
नई दिल्ली

दिल्ली हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को हमदर्द और रूह अफजा पर सांप्रदायिक टिप्पणी के लिए लगाई फटकार

Share
Share


नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव को हमदर्द कंपनी और इसके लोकप्रिय पेय रूह अफजा के खिलाफ सांप्रदायिक टिप्पणियों के लिए कड़ी फटकार लगाई। हमदर्द नेशनल फाउंडेशन इंडिया द्वारा दायर मुकदमे की शुरुआती सुनवाई में न्यायमूर्ति अमित बंसल ने रामदेव के बयानों को अक्षम्य बताते हुए कहा कि यह अदालत की चेतना को झकझोरता है। कोर्ट ने रामदेव के वकील को सख्त आदेश की चेतावनी दी और निर्देश लेने के लिए दोबारा पेश होने को कहा।


अदालत ने रामदेव को एक हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया, जिसमें वे वचन दें कि भविष्य में हमदर्द के खिलाफ कोई आपत्तिजनक बयान, विज्ञापन या सोशल मीडिया पोस्ट जारी नहीं करेंगे। कोर्ट ने इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया और मामले की अगली सुनवाई 1 मई को तय की। रामदेव की ओर से वकील राजीव नैय्यर ने कोर्ट को बताया कि विवादित वीडियो को हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं और उनका मानना है कि मामला यहीं खत्म हो गया है। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि वीडियो देखने के बाद उन्हें अपने कानों और आंखों पर यकीन नहीं हुआ।


दरअसल, 3 अप्रैल को रामदेव ने पतंजलि के गुलाब शरबत का प्रचार करते हुए हमदर्द पर विवादित टिप्पणी की थी। एक वायरल वीडियो में उन्होंने दावा किया कि हमदर्द अपनी कमाई से मस्जिद और मदरसे बनवाता है। रामदेव ने ‘शरबत जिहादÓ शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि हमदर्द का शरबत पीने से मस्जिद और मदरसे बनेंगे, जबकि पतंजलि का शरबत गुरुकुल, आचार्यकुलम और भारतीय शिक्षा बोर्ड को बढ़ावा देगा। उन्होंने हमदर्द के शरबत को ‘लव जिहादÓ और ‘वोट जिहादÓ से जोड़ा। इस बयान से आहत होकर हमदर्द ने हाईकोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने रामदेव के बयानों को सांप्रदायिक और आपत्तिजनक मानते हुए सख्त रुख अपनाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...