Home लखनऊ 69000 शिक्षक भर्ती : आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने इको गार्डन में मनाई बाबा साहब की जयंती
लखनऊ

69000 शिक्षक भर्ती : आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने इको गार्डन में मनाई बाबा साहब की जयंती

Share
Share

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नौकरी की मांग कर रहे आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने सोमवार को इको गार्डन धरना स्थल पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती मनाई।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना लगातार इको गार्डन में जारी है। बता दें की 69000 शिक्षक भर्ती मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रहीं हैं। इन अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार उनके पक्ष में सुनवाई कराते हुए मामले का जल्द निस्तारण कराये।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं अमरेंद्र पटेल ने कहा कि हम सभी अभ्यर्थी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रेरणा से लोकतांत्रिक तरीके से अपना धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही हमें न्याय मिलेगा। हमारी मांग है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता भेज कर हमारे पक्ष में मामले की सुनवाई करा कर जल्द निस्तारित कराये। क्योंकि हम आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी हाई कोर्ट से इस प्रकरण को जीत चुके हैं। सरकार की लापरवाही के कारण ही यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट में डेट लगती है लेकिन सुनवाई नहीं होती जिस कारण सें अभ्यर्थी बहुत परेशान।

धरना स्थल पर अमरेंद्र पटेल सहित भोला नाथ अम्बेडकर, मनोज यादव, आनंद , अजय कुमार , अमित यादव, सतीश गुप्ता , वरुण आदि मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
लखनऊ

डीए की एकता ही संविधान और आरक्षण बचाएगी : अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाबासाहेब...

लखनऊ

अब हर पीआरडी स्वयंसेवक को 395 रुपए की बजाय 500 रुपए मिलेगा भत्ता

अब हर पीआरडी स्वयंसेवक को 395 रुपए की बजाय 500 रुपए मिलेगा...