Home प्रयागराज शिक्षकों की तदर्थ सेवा जोड़कर पेंशन आदि भुगतान करने के एकल जज के आदेश पर डबल बेंच ने लगाई रोक
प्रयागराज

शिक्षकों की तदर्थ सेवा जोड़कर पेंशन आदि भुगतान करने के एकल जज के आदेश पर डबल बेंच ने लगाई रोक

Share
Share

प्रयागराज। प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को उनके रिटायरमेंट के बाद उनकी तदर्थ सेवाओं को जोड़कर उनके पेंशन आदि का फिलहाल भुगतान नहीं होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित कर उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से दाखिल एक विशेष अपील में एकल जज के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें माध्यमिक स्कूल में कार्यरत रहे टीचर को उसकी तदर्थ नियुक्ति की सेवा को जोड़कर पेंशन आदि समस्त भुगतान करने का शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने याची अध्यापक के अधिवक्ता को चार सप्ताह का समय सरकार की अपील पर जवाब लगाने के लिए दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र एवं न्यायमूर्ति दोनाडी रमेश की खंडपीठ ने एकल जज के आदेश के खिलाफ प्रदेश सरकार की तरफ से दाखिल विशेष अपील पर पारित किया है। एकल जज ने नेहरू इंटर कॉलेज, रतनपुरा जिला मऊ में कार्यरत रहे अध्यापक श्रीप्रकाश सिंह की याचिका पर सुनवाई के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ के आदेश 8 अप्रैल 2024 को रद्द कर दिया था तथा अध्यापक की कुल 29 साल 3 माह 24 दिन की सेवा को जोड़कर समस्त पेंशन आदि के भुगतान का निर्देश दिया था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षक की तदर्थ नियुक्ति के रूप में की गई सेवा को पेंशन आदि समस्त सेवाजनित लाभों के लिए जोड़ने से इंकार कर दिया था।

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता रामानंद पांडेय ने कोर्ट को बताया कि याची टीचर की सेवा 4 जनवरी 2019 को 22 मार्च 2016 से नियमित की गई थी। उसने बतौर नियमित शिक्षक 10 वर्ष की सेवा पूरा नहीं किया था। उनका रिटायरमेंट 2024 में हो गया था। सरकार की तरफ से बहस की गई कि पेंशन रूल्स 1964 के नियम 19 (बी) में 12 दिसंबर 2023 को संशोधन हो गया है। इस संशोधित व्यवस्था के अनुसार तदर्थ सेवाओं को जोड़ने का प्रावधान समाप्त हो गया है। ऐसे में याची टीचर की तदर्थ सेवाओं को जोड़कर उसे पेंशन आदि समस्त सेवाजनित लाभों का भुगतान नहीं किया जा सकता। कहा गया था कि जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश में कोई कानूनी त्रुटि नहीं है।

हाईकोर्ट ने इस अपील में उठे मुद्दे को विचारणीय माना तथा एकल जज के आदेश के अमल पर रोक लगा दी है। सरकार की विशेष अपील पर कोर्ट 6 सप्ताह बाद सुनवाई करेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
प्रयागराज

यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित, हाईस्कूल 90.11 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में 81.15 फीसद छात्र हुए उत्तीर्ण

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं और...

प्रयागराज

माफिया अतीक के करीबियों पर पुलिस का ऑपरेशन हंटर, लग्जरी कारों समेत 11 गाड़ियां सीज

प्रयागराज। माफिया डॉन अतीक अहमद के करीबियों और उसके गिरोह के सदस्यों...

प्रयागराज

भाजपा नेता का बेटा लापता, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। अतरसुइया थाना क्षेत्र के रानी मंडी महावीरन गली के रहने भाजपा...

प्रयागराज

संभल में जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई होगी या नहीं? हाईकोर्ट ने लिया फैसला

प्रयागराज। संभल में स्थित जामा मस्जिद की केवल साफ-सफाई की जाएगी; सफेदी...