Home नई दिल्ली बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर से शुरू हुई बारिश
नई दिल्ली

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर से शुरू हुई बारिश

Share
Share

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते आज कई राज्यों में सुबह हुई बारिश से मौसम पलट गया है।
इसके साथ ही कुछ जगह कोहरा भी देखने को मिल रहा है, जिससे जाती हुई सर्दी फिर से लौट आई है। इसके अलावा आज कई जगह बादल छाए रह सकते हैं।

20 फरवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा और तापमान में गिरावट के कारण ठंड़ एक बार फिर जोर पकड़ेगी।
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे तापमान पर आज ब्रेक लग गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में राजधानी जयपुर में आज सुबह हल्की बारिश से मौसम फिर से ठंड़ा हो गया।
मौसम विभाग ने 11 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। 20 फरवरी तक उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने के आसार हैं।
प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 35.0 डिग्री दर्ज किया गया।
देश की राजधानी दिल्ली में भी बढ़ रहे तापमान से गर्मी महसूस कर रहे लोगों को पश्चिमी विक्षोभ से राहत मिलने की संभावना है।
19 फरवरी को यहां अंधड़ के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके अलावा 20 फरवरी को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
इससे तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री तक रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में भी मौसम पलट सकता है। यहां आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के संकेत हैं।
अगले 2 दिन में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है।
स्काईमेट के अनुसार, 18 से 20 फरवरी तक तेज हवाओं के साथ पश्चिमी हिस्से समेत कुछ मध्य भाग में बारिश की संभावना बन सकती है। जहां मौसम शुष्क रहेगा, वहां सुबह कोहरा छाने के साथ गलन रहेगी।
हिमाचल प्रदेश में आज कुल्लू, मनाली, रोहतांग और अटल टनल समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश में कई जगह तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।
दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में बारिश नहीं होने से अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा है।
घाटी में एक तरफ जहां न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे दर्ज हो रहा है, वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...