
गोरखपुर।गोला थाना क्षेत्र के बेवरी चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर गोला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
बेवरी चौराहा निवासी प्रभुनाथ पुत्र स्व. रामबदन ने गोला थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी चाय की दुकान में 13 जुलाई की रात अज्ञात चोर घुस गए। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और गल्ले में रखे लगभग 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए।
प्रभुनाथ को 14 जुलाई की सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। उन्होंने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर जांच करने, चोरी गए सामान व नकदी बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
थाना प्रभारी सीपी पाण्डेय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद बेवरी चौराहे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी वाले क्षेत्र में चोरी की वारदात होना रात्रि गश्त की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।
Leave a comment