Home कौशांबी विकास,पारदर्शिता और जनहित आधारित नेतृत्व चाहती है चिल्लूपार की जनता: अस्मिता चन्द 
कौशांबी

विकास,पारदर्शिता और जनहित आधारित नेतृत्व चाहती है चिल्लूपार की जनता: अस्मिता चन्द 

Share
Share

चिल्लूपार क्षेत्र में विकास पारदर्शिता और जनहित आधारित राजनीति की वकालत 2027 चुनाव को लेकर रखी विकासोन्मुख सोच

           गोला, गोरखपुर।चिल्लूपार (328) विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समाजसेवी एवं संभावित विधानसभा प्रत्याशी अस्मिता चन्द ने क्षेत्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अब जनता आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं बल्कि विकास,पारदर्शिता और जनहित आधारित नेतृत्व चाहती है। उन्होंने कहा कि राजनीति का मूल उद्देश्य जनसेवा और क्षेत्र का समग्र विकास होना चाहिए लेकिन लंबे समय से जनप्रतिनिधि एक-दूसरे पर आरोप लगाने और राजनीतिक खींचतान में ही उलझे हुए हैं। इसका सीधा असर क्षेत्र के विकास पर पड़ा है और जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।   

       अस्मिता चन्द ने कहा कि चिल्लूपार क्षेत्र में आज भी जर्जर सड़कें, कमजोर स्वास्थ्य सेवाएं,शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियां,युवाओं का रोजगार के लिए पलायन और सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं गंभीर रूप से मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने अपने प्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए चुना था न कि आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के लिए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि चिल्लूपार की राजनीति को नई दिशा दी जाए और विकास को प्राथमिकता दी जाए। वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वह जनता के आशीर्वाद से स्वच्छ, ईमानदार और विकासोन्मुख विकल्प के रूप में मैदान में उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

कैंट पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट और दो मोटरसाइकिल बरामद कीं,...

कौशांबी

गीडा में अवैध रूप से संचालित होटलों पर प्रशासन का छापा, दो होटल सीज

भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार और सीओ गीडा, दो...