
गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के ग्राम साईंताल में 13 जुलाई 2026 को रात में सड़क पर गिरा एक विशाल महुआ का पेड़ 15 जुलाई तक भी नहीं हटाया जा सका है। 2 दिन से सड़क अवरुद्ध होने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग गांव का प्रमुख संपर्क मार्ग है और पंजाब नेशनल बैंक, साईंताल शाखा तक पहुंचने का मुख्य रास्ता भी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नकदी जमा करने, निकालने और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। पेड़ सड़क पर होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ गिरने की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई थी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पेड़ नहीं हटाए जाने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि शीघ्र पेड़ नहीं हटाया गया तो किसी भी समय कोई दुर्घटना हो सकती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जेसीबी और कर्मचारियों की मदद से पेड़ हटाकर मार्ग को सुचारु करने की मांग की है, ताकि बैंक ग्राहकों सहित आम लोगों को राहत मिल सके।
Leave a comment