Home कौशांबी सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल
कौशांबी

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल

Share
Share

बाइक सवार तीन लोगों समेत चार घायल, दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर

        गोरखपुर. गोला थाना क्षेत्र के गोला-कौड़ीराम मार्ग पर माफी चौराहे के समीप सोमवार देर शाम सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग समेत बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी गोला पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

           जानकारी के अनुसार, पाण्डेयपार उर्फ डड़वा निवासी निर्मल प्रसाद (70) डाड़ी बाजार से मीट खरीदकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। माफी चौराहे के पास डड़वापार जाने वाले मार्ग की ओर सड़क पार करते समय डाड़ी की तरफ से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि बाइक पर सवार तीनों लोग भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सभी घायलों को सीएचसी गोला पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग निर्मल प्रसाद तथा बाइक चालक पप्पू कन्नौजिया (30) निवासी जगदीशपुर, थाना बांसगांव की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बताया गया कि बाइक चालक पप्पू कन्नौजिया अपने ससुराल, गोला थाना क्षेत्र के कोटिया गांव में श्रवण के घर जा रहा था। बाइक पर उसके साथ उसका साढ़ू प्रदीप कुमार (42) निवासी बेलवादुबौली, थाना एकौना तथा एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। प्रदीप कुमार को भी चोटें आई हैं, जबकि तीसरे बाइक सवार को अपेक्षाकृत हल्की चोट लगी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

आजमगढ़ से चोरी गई बाईक के साथ युवक गिरफ्तार

      गोरखपुर।गोला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक...

कौशांबी

गर्भवती महिला से मारपीट और धमकी, मुकदमा दर्ज। अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप 

गोरखपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम निबी दुबे की एक गर्भवती...

कौशांबी

एम्स गोरखपुर में 15 बेड के अत्याधुनिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी वार्ड का शुभारंभ

पाचन एवं यकृत रोगों के मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ उपचार की बेहतर...

कौशांबी

सीएम योगी ने किया 758 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

भटहट-बांसस्थान फोरलेन की सौगात गोरखपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भटहट-बांसस्थान फोरलेन...