
गोरखपुर।गोला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आजमगढ़ जनपद से चोरी गई बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार देर रात चिनीमिल रोड तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान आर्यन यादव उर्फ सिक्की (19) पुत्र देश दीपक यादव, निवासी मंजरिया, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध गोला थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 258/2026, धारा 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल संख्या UP50 AM 4567 बरामद की, जो जनपद आजमगढ़ के कोतवाली थाने में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे से संबंधित पाई गई। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना बड़हलगंज में मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजीत कुमार, कांस्टेबल शिवकुमार तथा कांस्टेबल जयप्रकाश यादव शामिल रहे।
Leave a comment