Home कौशांबी गोपालपुर की जीडीए हस्तांतरित कॉलोनियों में नगर आयुक्त का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
कौशांबी

गोपालपुर की जीडीए हस्तांतरित कॉलोनियों में नगर आयुक्त का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Share
Share

बीटवार सफाई कर्मियों की तैनाती, पार्कों की नियमित सफाई और नालों की सफाई के लिए रोस्टर व कार्ययोजना बनाने के आदेश

गोरखपुर। नगर निगम के नगर आयुक्त ने सोमवार को वार्ड संख्या-19 गोपालपुर स्थित जीडीए द्वारा हस्तांतरित कॉलोनियों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण तथा नालों की सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद, मनोनीत पार्षद, अपर नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता, जोनल अधिकारी समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने विभिन्न कॉलोनियों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कॉलोनियों में बीटवार सफाई कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि नियमित रूप से सफाई कार्य संचालित हो सके।

नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों और नगर निगम के उद्यान विभाग की संयुक्त टीम बनाकर रोस्टर के अनुसार सभी पार्कों की नियमित सफाई कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पार्कों की साफ-सफाई और हरियाली बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

नालों की सफाई को लेकर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रोस्टर बनाकर जेसीबी और पोकलेन मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित करते हुए नालों की सफाई समयबद्ध ढंग से कराई जाए, जिससे जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो।

निरीक्षण के दौरान काशीराम आवासीय कॉलोनी में मनोनीत पार्षद ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि क्षेत्र की पेयजल पाइपलाइन काफी जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण लगातार लीकेज की समस्या बनी रहती है। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को पाइपलाइन की मरम्मत एवं आवश्यकतानुसार उसे बदलने की कार्रवाई शीघ्र कराने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों को बेहतर सफाई और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है तथा निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित किया जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

कैंट पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट और दो मोटरसाइकिल बरामद कीं,...

कौशांबी

गीडा में अवैध रूप से संचालित होटलों पर प्रशासन का छापा, दो होटल सीज

भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार और सीओ गीडा, दो...

कौशांबी

विकास,पारदर्शिता और जनहित आधारित नेतृत्व चाहती है चिल्लूपार की जनता: अस्मिता चन्द 

चिल्लूपार क्षेत्र में विकास पारदर्शिता और जनहित आधारित राजनीति की वकालत 2027...