Home कौशांबी पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार
कौशांबी

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

Share
Share

कैंट पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट और दो मोटरसाइकिल बरामद कीं, एससी/एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई

गोरखपुर। गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईंट तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने वादी के भतीजे को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस यादव, हर्षित यादव उर्फ संजू, राज साहनी और अनुज नाथ पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ और कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक ईंट तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस यादव, हर्षित यादव और राज साहनी के विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अनुज नाथ पासवान का नाम इसी प्रकरण में सामने आया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशीष कुमार दुबे, उपनिरीक्षक गिरीश मिश्रा, उपनिरीक्षक अमित चौबे, उपनिरीक्षक अतुल वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

गीडा में अवैध रूप से संचालित होटलों पर प्रशासन का छापा, दो होटल सीज

भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार और सीओ गीडा, दो...

कौशांबी

विकास,पारदर्शिता और जनहित आधारित नेतृत्व चाहती है चिल्लूपार की जनता: अस्मिता चन्द 

चिल्लूपार क्षेत्र में विकास पारदर्शिता और जनहित आधारित राजनीति की वकालत 2027...