Home कौशांबी गीडा में अवैध रूप से संचालित होटलों पर प्रशासन का छापा, दो होटल सीज
कौशांबी

गीडा में अवैध रूप से संचालित होटलों पर प्रशासन का छापा, दो होटल सीज

Share
Share

भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार और सीओ गीडा, दो लोग हिरासत में। 

गोरखपुर।गीडा क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के संचालित हो रहे होटलों के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम, तहसीलदार और सीओ गीडा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने दो होटलों पर छापेमारी की। जांच के दौरान संचालक होटल संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद प्रशासन ने दोनों होटलों को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।

प्रशासन को गीडा क्षेत्र में कई होटलों के अवैध रूप से संचालित होने और वहां संदिग्ध गतिविधियां होने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नंदन तिवारी, तहसीलदार राकेश कन्नौजिया और सीओ गीडा केएन आनंद के नेतृत्व में गीडा थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार पांडेय भारी पुलिस बल के साथ जांच के लिए पहुंचे।

प्रशासनिक टीम ने यूनिक होटल और एक अन्य बिना नाम के संचालित होटल पर छापेमारी कर जांच की। अधिकारियों ने दोनों होटल संचालकों से होटल संचालन से संबंधित लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे, लेकिन मौके पर संचालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासन ने दोनों होटलों को सीज करते हुए संचालकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

अचानक हुई प्रशासनिक और पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पिपरौली चौकी प्रभारी अमरेश कुमार सिंह समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नंदन तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान होटल संचालक होटल संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों होटलों को सीज कर दिया गया है और संचालकों से संबंधित कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

कैंट पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट और दो मोटरसाइकिल बरामद कीं,...

कौशांबी

विकास,पारदर्शिता और जनहित आधारित नेतृत्व चाहती है चिल्लूपार की जनता: अस्मिता चन्द 

चिल्लूपार क्षेत्र में विकास पारदर्शिता और जनहित आधारित राजनीति की वकालत 2027...