Home नई दिल्ली राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट किया जारी; 26 जून को पेश होने का आदेश
नई दिल्ली

राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट किया जारी; 26 जून को पेश होने का आदेश

Share
Share


नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। झारखंड के चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए उन्हें 26 जून 2025 को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का सख्त आदेश दिया है। अदालत ने राहुल गांधी के वकील द्वारा दायर पेशी से छूट की अर्जी को खारिज कर दिया।
यह मामला वर्ष 2018 में राहुल गांधी द्वारा दिए गए एक राजनीतिक भाषण से जुड़ा है। 28 मार्च 2018 को कांग्रेस के एक अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ तीखे और कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस भाषण को लेकर भाजपा नेता प्रताप कटियार ने 9 जुलाई 2018 को चाईबासा के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।
मामला बाद में झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर 20 फरवरी 2020 को रांची स्थित एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में स्थानांतरित किया गया था। बाद में जब चाईबासा में एमपी-एमएलए कोर्ट की स्थापना हुई, तो केस को वहां स्थानांतरित कर दिया गया।
अदालत द्वारा समन जारी किए जाने के बावजूद राहुल गांधी पेश नहीं हुए। इसके चलते पहले उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ, लेकिन उपस्थिति नहीं देने पर अब गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। राहुल गांधी के वकील द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में इस वारंट पर रोक की मांग की गई थी, जिसे 20 मार्च 2024 को खारिज कर दिया गया। इसके बाद चाईबासा कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट की याचिका भी नामंजूर हो गई।
अब कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए गैर-जमानती वारंट जारी किया है और राहुल गांधी को 26 जून 2025 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। अगर वे इस बार भी अदालत में हाजिर नहीं होते, तो उनके खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई हो सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...