Home नई दिल्ली पाकिस्तानी नागरिकों को राहत, देश छोड़ने के लिए समयसीमा बढ़ाई गई
नई दिल्ली

पाकिस्तानी नागरिकों को राहत, देश छोड़ने के लिए समयसीमा बढ़ाई गई

Share
Share


नईदिल्ली। भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को राहत देते हुए देश छोड़ने की समयसीमा बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों को अगले आदेश तक वाघा-अटारी सीमा के रास्ते लौटने की अनुमति दे दी है।
गृह मंत्रालय के ताजा आदेश में पिछले आदेश में संशोधन किया गया है। पहले कहा गया था कि 30 अप्रैल को सीमा बंद हो जाएगी।
मंत्रालय ने कहा कि आदेश की समीक्षा की गई है और आंशिक संशोधन के साथ अब यह आदेश दिया जाता है कि पाकिस्तानी नागरिकों को उचित मंजूरी के साथ अगले आदेश तक अटारी स्थित एकीकृत जांच चौकी से भारत से पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जा सकती है।
अभी तक 6 दिनों में 55 राजनयिक और उनके सहायक कर्मचारियों सहित 786 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए हैं।
पाकिस्तान से 1,465 भारतीय वापस भारत आए हैं।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को 26 पर्यटकों की पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा हत्या के बाद भारत ने अल्पकालिक और सार्क वीजा रखने वालों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया था।
इसके अलावा मेडिकल वीजा रखने वालों के लिए समयसीमा 29 अप्रैल थी।
गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को यह सुनिश्चित करने को कहा था कि कोई भी पाकिस्तानी निर्धारित समयसीमा से अधिक भारत में न रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...