Home नई दिल्ली अदरक, टमाटर और फूलगोभी की कीमतों में मार्च में हुई सबसे अधिक गिरावट
नई दिल्ली

अदरक, टमाटर और फूलगोभी की कीमतों में मार्च में हुई सबसे अधिक गिरावट

Share
Share


नई दिल्ली । खुदरा महंगाई दर मार्च में छह वर्षों  के निचले स्तर 3.34 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके साथ ही अदरक, टमाटर, फूलगोभी, जीरा और लहसुन की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई।
वित्त मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, सालाना आधार पर अदरक की कीमतों में 38.11 प्रतिशत की गिरावट हुई है, जबकि टमाटरों की कीमत में 34.96 प्रतिशत, फूलगोभी की कीमत में 25.99 प्रतिशत, जीरे की कीमत में 25.86 प्रतिशत और लहसुन की कीमत में 25.22 प्रतिशत की गिरावट हुई है।
मार्च 2025 में जिन उत्पादों की कीमतों में वृद्धि हुई है, उनमें 56.81 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ नायिरल तेल शीर्ष पर था। वहीं, नारियल की कीमत में 42.05 प्रतिशत, गोल्ड की कीमत में 34.09 प्रतिशत, सिल्वर की कीमत में 31.57 प्रतिशत और अंगूर की कीमत में 25.55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
बीते महीने हेल्थ सेगमेंट में महंगाई दर 4.26 प्रतिशत रही है, जो कि फरवरी में 4.12 प्रतिशत थी।
शहरी क्षेत्रों में हाउसिंग महंगाई दर बढ़कर 3.03 प्रतिशत हो गई है, जो कि फरवरी में 2.91 प्रतिशत थी।
परिवहन और संचार कैटेगरी में महंगाई दर फरवरी में 2.93 प्रतिशत की तुलना में मार्च 2025 में बढ़कर 3.30 प्रतिशत हो गई है।
फ्यूल और लाइट कैटेगरी में महंगाई दर फरवरी में 1.33 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 1.48 प्रतिशत हो गई, जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र शामिल हैं।
शिक्षा से जुड़ी महंगाई दर में मार्च में 3.98 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है, जो कि इससे पहले के महीने में 3.83 प्रतिशत थी।
खुदरा महंगाई दर वित्त वर्ष 2024-25 में कम होकर 4.6 प्रतिशत हो गई है। यह वित्त वर्ष 2018-19 के बाद महंगाई का सबसे कम आंकड़ा है।
खाद्य महंगाई मार्च 2025 में कम होकर 2.69 प्रतिशत हो गई है और यह नवंबर 2021 के बाद खाद्य महंगाई का सबसे निचला स्तर है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में खाद्य महंगाई दर 2.82 प्रतिशत थी, जबकि शहरी क्षेत्र में खाद्य महंगाई दर 2.48 प्रतिशत थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...